Posts

Image
आयुर्वेद के अनुसार शरीर को रखें फिट, जानें EXERCISE और DIET ऑयुर्वेद इलाज के लिए शरीर के तीन तत्वों पित्त, कफ और वात को आधार बनाता है। इनके आधार पर शरीर को बांटा जाता है। इन्हीं के हिसाब से व्यक्ति का स्वभाव और सेहत का निर्धारण होता है। हम आपको इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। 1-पित्त  आयुर्वेद के अनुसार पित्त युक्त शरीर का स्वामी अग्नि है।    कैसा होता है शरीर :  इस तरह के लोग मध्यम कद-काठी के होते हैं। इनमें मांसपेशियां अधिक होती हैं और इन्हें गर्मी अधिक लगती है। अक्सर ऐसे लोग गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। इनकी त्वचा कोमल होती है और इनमें ऊर्जा का स्तर अधिक रहता है। ऐसे लोगों को पसीना आने की समस्या ज्यादा होती है।    व्यवहार:  इस तरह के लोग आसानी से किसी काम से विचलित नहीं होते। इन्हें नींद बहुत अच्छी आती है। इसके साथ ही इन्हें भूख तेज लगती है। आमतौर पर इनकी आवाज बुलंद होती है।    मानसिक स्थिति:  ऐसे लोगों में आत्मविश्वास बहुत अधिक होता है। ये महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें परफेक्शन की आदत होती है। ऐसे लोगों में...
Image
PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान? (विमान की प्रतीकात्मक तस्वीर) इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहा एयर एशिया का विमान क्यूजेड 8501 लापता हो गया है। विमान में 155 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। लापता विमान और एटीसी के बीच हुए आखिरी संवाद में विमान के पायलट ने रास्ता बदलने की बात कही थी। विमानों के इसी तरह गायब होने के कई रहस्य हैं, जो दुनिया में मौजूद हैं। इनमें से ही एक रहस्य है बरमूडा ट्राएंगल। वैज्ञानिक सालों से इस रहस्य को सुलझाने में लगे हैं कि अटलांटिक महासागर की गहराइयों में आखिर ऐसा क्या है, जो अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर बने बरमूडा ट्राएंगल पर आए जहाजों को निगल जाता है। दरअसल, बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल (त्रिकोण) है, जहां पहुंचते ही बड़े से बड़ा समुद्री और हवाई जहाज गायब हो जाता है। ट्राएंगल के पास पह‌ुंचते ही न तो जहाज मिलता है और न ही उसके यात्री। आइए जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल में गायब हुए कुछ ऐसे ही जहाजों और विमानों के बारे में... 1. फ्लाइट-19 1945 फ्ला...
सर्दियों में कैलोरी चार्ट के हिसाब से प्लान करें अपनी डाइट, जानें ये 8 Tips सर्दियों के साथ आमतौर पर ठिठुरन, कंपकंपी, नजला, खांसी, जुकाम जैसे शब्दों को जोड़ा जाता है, लेकिन जो लोग खानपान के अलावा दूसरे जरूरी नियमों का पालन करते हैं, वे कहते हैं कि यह सर्दी थोड़े ही है, यह तो प्रकृति यौवन और स्वाथ्य बरसा रही है। आप भी प्रकृति की इस नेमत को लूटना चाहते हैं तो पहले अपने खानपान पर ध्यान दें। सर्दियों में कैसा हो आपका खानपान। सबसे पहले जानें कैलोरी चार्ट: प्रति आइटम कैलोरी चार्ट   लंच और डिनर में खाने                        कैलोरी (लगभग) के आइटम          -चपाती (बिना घी की) एक छोटी           70 -चपाती (बिना घी की) एक मीडियम      85 -पराठा एक मीडियम                           200 -पूरी एक मीडियम                     ...
Image
गजब की टाइमिंग, परफेक्ट क्लिक से निकले ऐसे शॉट, देखें PHOTOS
GOOD NEWS: 2015 में मिलेंगी ये 5 सुविधाएं, जानें कैसे आएंगी आपके काम अब मिस कॉल बैंकिंग सुविधा का लाभ राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी बैंक भी उपलब्ध करा रही हैं। खाताधारक मिस कॉल से जान सकते हैं कि उनके खातों में बैलेंस कितना है। इस सुविधा के तहत बैंक के नंबर पर मिस कॉल करने पर बदले में आपको खाते से संबंधित जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। बैंक के माध्यम से रकम ट्रांसफर किए जाने की आरटीजीएस सुविधा का समय रिजर्व बैंक ने बढ़ा दिया है। नए सर्कुलर में अब फंड ट्रांसफर की सुविधा 12 घंटे मिल सकेगी।   इसके साथ ही अन्य चार ऐसी सरकारी सुविधाएं मिलने लगेंगी, जिनसे आम आदमी की जिंदगी थोड़ी और आसान हो जाएगी।  बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्ड से राशन लेने वाले, एलपीजी उपभोक्ता, फुटकर विक्रेता और इंटरनेट का उपयोग करने वालों तक कई श्रेणी के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।   सुविधा नंबर - 1 मिस कॉल बैंकिंग सुविधा का लाभ राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी बैंक भी उपलब्ध करा रही है। खाताधारक मिस कॉल से जान सकते हैं कि उनके खातों में बैलेंस कितना है। इस सुविधा के तहत बैंक के नंबर पर मिस कॉल करन...
आयरन की कमी से भी होती है थकान, जानें इसके 10 Symptoms महिलाओं में आयरन की कमी अधिक ही होती है। इसके चलते कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। महिलाओं के लिए आयरन पुरुषों की तुलना में ज़्यादा ज़रूरी है, लेकिन बिजी लाइफ के चलते महिलाएं ध्यान नहीं दे पाते कि कब उनके शरीर में आयरन की कमी हो गई और इस तरह वो एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। आज हम आपको आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, ताकि इस आप इसके बारे में पहले से ही जान सकें।   बॉडी में आयरन की कमी होने पर थकान होने लगती है। दरअसल, आरयन की कमी होने पर बॉडी के अंदर ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता, जिस कारण हम थकान महसूस करने लगते हैं। इससे आप कमजोर हो जाते हैं, झुंझलाहट होने लगती है और काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। एनीमिया होने का मतलब ही आयरन की कमी का होना है। अगर आपको नॉर्मल से ज्यादा पीरियड हो रहे हैं, तो समझ जाइए कि शरीर में आयरन की कमी होने लगी है। कई बार एक ही महीने में दो बार पीरियड होने लगते हैं या लगातार पीरियड्स होने लगते हैं। ऐसा भी तभी होता है, जब शरीर में आयरन की कमी हो गयी हो। हीमोग्लोब...
नीम की पत्तियों से होता है BLOOD PURIFY, जानें इसके 8 फायदे नीम का स्‍वाद जितना कड़वा होता है, उतना ही वह स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद है। नीम कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। नीम हमारे शरीर, त्‍वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बहुत ही कड़वा होने के कारण नीम का सेवन सीधे नहीं किया जा सकता है। नीम का कड़वापन पूरी तरह दूर तो नहीं किया जा सकता, पर कम जरूर किया जा सकता है। नीम के कड़वेपन को दूर कर इसका फायदा उठाने के लिए इसका पानी पिएं। नीम के पानी में पाए जाने वाले स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुणों के बारे में जानिए। 1-खून साफ करें   अगर किसी व्यक्ति का खून साफ न हो तो इसके कारण कई प्रकार की समस्या होने लगती हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और बीमारियों के साथ संक्रमण के होने का खतरा बढ़ जाता है। नीम का पानी एक रक्तशोधक औषधि है। यह एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, कुछ समय तक लगातार नीम के पानी का सेवन कर लेने पर फोड़े-फुंसियों और त्वचा संंबधी अन्य रोगों से छुटाकारा मिल जाता है। 2. नीम का पा...