GOOD NEWS: 2015 में मिलेंगी ये 5 सुविधाएं, जानें कैसे आएंगी आपके काम
अब मिस कॉल बैंकिंग सुविधा का लाभ राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी बैंक भी उपलब्ध करा रही हैं। खाताधारक मिस कॉल से जान सकते हैं कि उनके खातों में बैलेंस कितना है। इस सुविधा के तहत बैंक के नंबर पर मिस कॉल करने पर बदले में आपको खाते से संबंधित जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। बैंक के माध्यम से रकम ट्रांसफर किए जाने की आरटीजीएस सुविधा का समय रिजर्व बैंक ने बढ़ा दिया है। नए सर्कुलर में अब फंड ट्रांसफर की सुविधा 12 घंटे मिल सकेगी।
इसके साथ ही अन्य चार ऐसी सरकारी सुविधाएं मिलने लगेंगी, जिनसे आम आदमी की जिंदगी थोड़ी और आसान हो जाएगी। बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्ड से राशन लेने वाले, एलपीजी उपभोक्ता, फुटकर विक्रेता और इंटरनेट का उपयोग करने वालों तक कई श्रेणी के लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
सुविधा नंबर - 1
मिस कॉल बैंकिंग सुविधा का लाभ राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ निजी बैंक भी उपलब्ध करा रही है। खाताधारक मिस कॉल से जान सकते हैं कि उनके खातों में बैलेंस कितना है। इस सुविधा के तहत बैंक के नंबर पर मिस कॉल करने पर बदले में आपको खाते से संबंधित जानकारी मुहैया करा दी जाएगी।
बैंकों द्वारा दिए नंबरों पर कॉल करने पर एक सेकेंड बाद ही ऑटोकट हो जाएगा। इसके बाद मैसेज के माध्यम से अकाउंट की करंट डिटेल अपडेट होगी। मोबाइल में आए मैसेज के आधार पर उपभोक्ता खाते का बैलेंस जान सकता है।
यह है मिस कॉल बैंकिंग सुविधा पाने का तरीका
जैसे ही बैंक के तय नंबर पर फोन करेंगे पहली ही रिंग के बाद फोन कट जाएगा। कुछ देर बाद एसएमएस के जरिए जानकारी हासिल हो जाएगी। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अपना फोन नंबर रजिस्टर नहीं कराया वे ऐसा करा लें। यह सुविधा उसी नंबर से कॉल करने पर हासिल होगी जो नंबर आपने बैंक के साथ रजिस्टर किया है। कुछ बैंक यह सुविधा मुफ्त देते हैं कुछ इस सुविधा का चार्ज वसूलते हैं। ऐसे में बेहतर होगा आप बैंक से सुविधा के बारे में पूरी जानकारी ले लें।
ऐसे जाने बैंलेंस
उदाहरण के लिए एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के तय नंबर पर मिस कॉल करना होता है। आपको बैलेंस के बारे में जानना है तो 18002703333 पर मिस कॉल करना होगा। इसके अलावा एसबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कई बैंक यह सुविधा दे रहे हैं।
मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
इस सेवा के लिए बैंक में मोबाइल नंबर का रजिस्टर्ड होना जरूरी है।ग्राहक जिस बैंक में अकाउंट रखते हैं, उसमें जाकर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं।
सुविधा का लाभ लें
कई बार उपभोक्ता खाते में कितना बैलेंस है जानने के लिए बैंकों में जाते हैं। कई बार उन्हें परेशानी उठाना पड़ती है। नई सुविधा के तहत उपभोक्ता निर्धारित नंबरों पर मिस कॉल कर अपने खाते की स्थित पता लगा सकते है। उपभोक्ताओं इस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए सीएस चौहान, लीड बैंक अधिकारी।
इन नंबरों पर कर सकते हैं मिस कॉल
- पंजाब नेशनल बैंक 18001802222
- एसबीआई 1800112211, 18004253800
- आईसीआईसीआई 02230256767
- एचडीएफसी 18002703333
- आईडीबीआई 09212993399
- बैंक ऑफ बड़ौदा 09223011311
29 दिसंबर से 12 घंटे मिलेगी
ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सुविधा
बैंक के माध्यम से रकम ट्रांसफर किए जाने की आरटीजीएस सुविधा का समय रिजर्व बैंक ने बढ़ा दिया है। नए सर्कुलर में अब फंड ट्रांसफर की सुविधा 12 घंटे मिल सकेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा के प्रबंधक प्रवीण गांधी ने बताया आगामी 29 दिसंबर से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सुबह 8 से रात 8 बजे तक हो सकेगा। शनिवार को यह सुविधा सुबह 8 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक मिल सकेगी।

क्या है आरटीजीएस
रिजर्व बैंक द्वारा आरटीजीएस यानी रियल टाइम ग्राम सेटलमेंट प्रणाली शुरू की थी। इसके जरिए ऑनलाइन रकम ट्रांसफर करने की न्यूनतम सीमा 2 लाख रुपए हैं। इससे कम राशि एनईएफटी यानी नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए भेजी जा सकती है।
वर्तमान में ये हैं व्यवस्था
अक्टूबर 2013 से रिजर्व बैंक ने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और नकदी उपलब्ध करवाने के लिए आरटीजीएस प्रणाली लागू की थी। जिसमें सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा मिल रही है। वहीं शनिवार को दोपहर 2 बजे तक सुविधा मुहैया कराई जाती है। स्थानीय व्यापारियों ने नई व्यवस्था का स्वागत किया है। व्यापारी विमल मूथा ने कहा इससे बैंक के ग्राहकों को लाभ मिलेगा।
जनवरी से मशीन पर अंगूठा लगाओ, राशन ले जाओ
एक जनवरी सेप्रदेश के छह जिलों की उचित मूल्य दुकानों पर राशन वितरण व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। कंट्रोल दुकानों पर थंब इंप्रेशन मशीन लगेंगी। यहां लोग अंगूठा लगाएंगे और अपने हिस्से का राशन ले जाएंगे। राशन लेने का रिकार्ड ऑनलाइन रहेगा। खास बात यह है कि लोग किसी भी कंट्रोल से गेहूं-चावल खरीद सकेंगे। लोगों को बाकायदा खरीदी का बि ल भी
दिया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम ने खंडवा, इंदौर, भोपाल, बुरहानपुर, होशंगाबाद और हरदा जिले में उचि त मूल्य दुकानों से मि लने वाले गेहूं, चावल,केरोसिन, शकर की वितरण व्यवस्था को ऑनलाइन करने का काम शुरू कर दिय है। बीपीएल, अंत्यो दय राशन कार्डधारियों को सरकार एक रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं और चावल दे रही है।

इकट्ठा अनाज खरीदने की अनिवार्यता खत्म होगी
परिवार को एक ही बार में पूरा अनाज खरीदना पड़ता है। इसके लि ए पूरे रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। यदि कि सी व्यक्ति के पास फि लहाल 5 रुपए हैं तो वह जाकर 5 रुपए का अनाज खरीद सकता है।
पेट्रोलियम मंत्रालय फोन पर पूछेगा- सब्सिडी मिली क्या ?
पेट्रोलियम मंत्रालय से अब एलपीजी उपभोक्ता ओं के पास फोन आएगा। उपभोक्ताओं से गैस एजेंसी में आधार लिंक कराने, सबसिडी की राशि खाते में नहीं पहुंचने सहित आधार में होने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे मे पूछा जाएगा। बगैर आधार के भी उपभोक्ताओं को एनईएफटी के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाए, ऐसे प्रयास भी किए गए हैं। हाल ही में यह सुविधा शुरू की गई है। इस संबंध में इंडियन ऑइल कार्पोरेशन ने गैस एजेंसी संचालकों को बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए मंत्रालय द्वारा उनसे सीधे संपर्क किया जाएगा।
पेट्रोलियम मंत्रालय से उपभोक्ता ओं से योजना के बारे में पूछा जाएगा। उन्हें क्या परेशानियां आई, योजना कैसी लगी आदि की जानकारी ली जाएगी।
- विपुल श्रीवास्तव, एरिया सेल्स मैनेजर, भारत गैस

तीन घंटे की फिल्म महज 14 सेकंड में डाउनलोड
कुछ दिनों में रतलाम के लोगों को सबसे तेज इंटरनेट स्पीड मिलना शुरू हो जाएगी। ऐसी स्पीड, जिससे तीन घंटे की फिल्म महज 14 सेकंड में डाउनलोड हो जाएगी। अभी इसमें 18 से 20 मिनट तक का समय लगता है। शहर में रिलायंस जियो अपना नेटवर्क बिछा चुकी है। कंपनी द्वारा फाइबर ऑप्टिकल लाइनें बिछाने और मोबाइल टॉवर खड़े करने के बाद अब टेस्टिंग की जा रही है।
इसमें कंपनी को 150 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की डाउनलोडिंग स्पीड मिल रही है। अभी इस माह और टेस्टिंग की जाएगी। इसके बाद कंपनी 4जी प्रोजेक्ट को पूरी तरह लांच करेगी। इससे शहरवासियों को इंटरनेट पर कई गुना तेज स्पीड मिलेगी। अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। ब्रॉडबैंड, मोबाइल के जरिए औसतन 70 एमबीपीएस तक स्पीड मिल सकेगी।
गांव में भी शुरू होगी सेवा
शहर के बाद कंपनी गांवों में इस सेवा का विस्तार करेगी। कंपनी की पहली प्राथमिकता शहर है। इसके बाद गांव। शहर के बाद गांव के लोगों को 4 जी नेटवर्क के साथ हाईस्पीड इंटरनेट का फायदा मिलने लगेगा।
सरकारी सेवाओं के साथ शुरू होगी 4 जी
कंपनी अधिकारियों के मुताबिक जब तक टेस्टिंग में सभी जगह पर्याप्त स्पीड मिल जाए, तब तक इस सेवा का सार्वजनिक उपयोग शुरू नहीं होगा। कंपनी का लक्ष्य जनवरी 2015 से सरकारी सेवाओं के लिए 4 जी मुहैया कराना है।
4 जी इनबिल्ट मोबाइल
कंपनी सीधे 4 जी इनबिल्ट मोबाइल फोन देगी। इसे भी आप वाई-फाई कर अन्य उपकरणों में इंटरनेट चला सकते हैं। ओपन वाई-फाई का उपयोग करने का प्लान भी मिलेगा। इसमें लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपने मोबाइल फोन पर इंटरनेट चला सकेंगे। घर में ब्राडबैंड कनेक्शन के जरिए 4 जी की सुविधा मिलेगी।
माय फाई का डिवाइस
कंपनी माय फाई नाम का डिवाइस देगी। माचिस की डिब्बी के आकार वाले इस डिवाइस को जहां भी ले जाएंगे, वहां आसपास का क्षेत्र वाई-फाई हो जाएगा। यानी कि घर में इस डिवाइस से कंप्यूटर, टीवी अन्य चीजें कनेक्ट कर सकते हैं। कार में अपना लैपटॉप और मोबाइल चला सकते हैं।
Comments
Post a Comment