सर्दियों में कैलोरी चार्ट के हिसाब से प्लान करें अपनी डाइट, जानें ये 8 Tips
सर्दियों के साथ आमतौर पर ठिठुरन, कंपकंपी, नजला, खांसी, जुकाम जैसे शब्दों को जोड़ा जाता है, लेकिन जो लोग खानपान के अलावा दूसरे जरूरी नियमों का पालन करते हैं, वे कहते हैं कि यह सर्दी थोड़े ही है, यह तो प्रकृति यौवन और स्वाथ्य बरसा रही है। आप भी प्रकृति की इस नेमत को लूटना चाहते हैं तो पहले अपने खानपान पर ध्यान दें। सर्दियों
में कैसा हो आपका खानपान। सबसे पहले जानें कैलोरी चार्ट:
में कैसा हो आपका खानपान। सबसे पहले जानें कैलोरी चार्ट:
प्रति आइटम कैलोरी चार्ट
लंच और डिनर में खाने कैलोरी (लगभग)
के आइटम
के आइटम
-चपाती (बिना घी की) एक छोटी 70
-चपाती (बिना घी की) एक मीडियम 85
-पराठा एक मीडियम 200
-पूरी एक मीडियम 125
-भठूरा एक मीडियम 175
-आलू पराठा एक मीडियम 225
-प्लेन राइस एक कटोरी 20
-शाही पनीर एक प्लेट 300
-मटर पनीर एक प्लेट 280
-सलाद एक मीडियम 200
-पुलाव (फ्राइड राइस) एक कटोरी 175
-चपाती (बिना घी की) एक मीडियम 85
-पराठा एक मीडियम 200
-पूरी एक मीडियम 125
-भठूरा एक मीडियम 175
-आलू पराठा एक मीडियम 225
-प्लेन राइस एक कटोरी 20
-शाही पनीर एक प्लेट 300
-मटर पनीर एक प्लेट 280
-सलाद एक मीडियम 200
-पुलाव (फ्राइड राइस) एक कटोरी 175
1- सर्दियों में हमें ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, इसलिए ऐसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को गर्म रखने के साथ - साथ हमारे इम्यून सिस्टम
को भी अच्छा रखें।
को भी अच्छा रखें।
2- इस मौसम में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
3- प्रोटीनयुक्त खाना जैसे बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता शरीर को देर तक गर्म रखते हैं। दिन में कुल मिलाकर 7-8 गिरी ले सकते हैं। बादाम बिना भिगोए खाएं। इन्हें लेने के बाद ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती और संतुष्टि का अहसास होता है। इससे सर्दियों में मोटापे से बचेंगे। दालें भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।
4- खाने में फल और सब्जियों की मात्रा ज्यादा हो। गाजर , मूली , टमाटर जैसी सब्जियां लेनी चाहिए जिनमें ऐंटिऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करते हैं
5- ग्रीन, येलो, रेड और पर्पल कलर के फल भी ऐंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते
हैं। विटामिन ए और विटामिन सी भी इनमें खूब होता है।
हैं। विटामिन ए और विटामिन सी भी इनमें खूब होता है।
6- नॉनवेज खाना हमें सर्दियों में गर्म रखता है, लेकिन रेड मीट ( मटन ) की बजाय चिकन और फिश पर जोर देना चाहिए। हफ्ते में दो बार चिकन या फिश ले सकते हैं। चिकन में फैटी हिस्से की बजाय पतले हिस्से को ही खाएं। जैसे चिकन में बजाय लेग पोर्शन के ब्रेस्ट वाले हिस्से को लें। इसमें फैट कम होता है जो मोटापा नहीं बढ़ाता और शरीर को गर्म रखता है। नॉनवेज फ्राई करने की बजाय रोस्ट करके खाएं।
7- तिल से बनी चीजों में ओमेगा -3 होता है जिसमें ऐसे फैट होते हैं , जो शरीर को गर्मी देते हैं, लेकिन मोटापा नहीं बढ़ाते।
8- सर्दियों में डीहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है, इसलिए पानी भरपूर पीते रहें।
Comments
Post a Comment