PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

(विमान की प्रतीकात्मक तस्वीर)

इंडोनेशिया से सिंगापुर जा रहा एयर एशिया का विमान क्यूजेड 8501 लापता हो गया है। विमान में 155 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। लापता विमान और एटीसी के बीच हुए आखिरी संवाद में विमान के पायलट ने रास्ता बदलने की बात कही थी। विमानों के इसी तरह गायब होने के कई रहस्य हैं, जो दुनिया में मौजूद हैं। इनमें से ही एक रहस्य है बरमूडा ट्राएंगल।

वैज्ञानिक सालों से इस रहस्य को सुलझाने में लगे हैं कि अटलांटिक महासागर की गहराइयों में आखिर ऐसा क्या है, जो अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर बने बरमूडा ट्राएंगल पर आए जहाजों को निगल जाता है। दरअसल, बरमूडा ट्राएंगल अमेरिका के फ्लोरिडा, प्यूर्टोरिको और बरमूडा तीनों को जोड़ने वाला एक ट्रायंगल (त्रिकोण) है, जहां पहुंचते ही बड़े से बड़ा समुद्री और हवाई जहाज गायब हो जाता है। ट्राएंगल के पास पह‌ुंचते ही न तो जहाज मिलता है और न ही उसके यात्री।

आइए जानते हैं बरमूडा ट्राएंगल में गायब हुए कुछ ऐसे ही जहाजों और विमानों के बारे में...

1. फ्लाइट-19 1945

फ्लाइट-19 एक ट्रेनिंग फ्लाइट थी, जो कि 5 दिसंबर 1945 को बरमूडा ट्राएंगल में गायब हो गई थी। फ्लाइट में सवार सभी 14 लोगों का कहीं पता नहीं चला। बाद में खोज के दौरान मार्टिन मेरिनर की नाव भी 13 लोगों समेत गायब हो गई थी।
PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

2. एलेन ऑस्टिन, 1881

यह न्यूयॉर्क और लंदन के बीच चलने वाला एक बड़ा अमेरिकी जहाज था। एक बार अपनी रेगुलर यात्रा के दौरान यह जहाज बरमूडा ट्राएंगल के पास कहीं खो गया। जब यह जहाज मिला तो जहाज पर किसी आदमी का कुछ पता नहीं चला। 

3. यूएसएस साइक्लोप्स, 1918

यूएसएस साइक्लोपस एक बड़ा जहाज था, जो ईंधन की आपूर्ति करता था। एक बार जहाज 309 क्रू मेंबर्स के साथ जा रहा था। बरमूडा ट्राएंगल को पार करते समय जहाज कहीं खो गया और उसका कुछ पता नहीं चला। 1941 में साइक्लोप्स की तरह ही दो और जहाज भी बरमूडा ट्राएंगल में गायब हो गए थे।

PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

4. सी-54, 1947

सी-54 विमान, 3 जुलाई 1947 को उडा और बरमूडा ट्राएंगल के पास बड़े तूफान में फंस गया। जांचकर्ताओं ने जांच में पाया कि यह विमान जब तूफान में फंसा तो वह उससे आसानी से बच सकता था। लेकिन आज तक यह रहस्य है कि आखिर ऐसा क्यों नहीं हुआ। विमान में उड़ान के दौरान केवल 6 लोग थे। 

5. टुडोर स्टार टाइगर, 1948

30 जनवरी 1948 को 25 यात्रियों को लेकर यह ब्रिटिश विमान उड़ा। रेडियो ऑपरेटर के मुताबिक सुबह 5 बजे यह बरमूडा ट्राएंगल पहुंचा था। इसके बाद इस विमान से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया। 5 घंटे बाद 26 विमानों के बेड़े से पांच दिनों तक इसे खोजा गया लेकिन स्टार टाइगर का नामोनिशान तक नहीं मिला।

PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

6. फ्लाइट डीसी-3, 1948

28 दिसंबर 1948 को इस विमान ने प्यूर्टोरिको से उड़ान भरी। जब विमान एयरपोर्ट से 80 किलोमीटर दूर था, तब उसका आखिरी बार रेडियो सिग्नल मिला। वह 20 मिनट बाद लैंडिंग करने वाला था लेकिन विमान का इसके बाद कहीं कोई पता नहीं चला।

7. फ्लाइट 441, 1954

यह अमेरिकी सेना का एक बड़ा विमान था। यह विमान बरमूडा ट्राएंगल से करीब 640 किलोमीटर पहले कहीं लापता हो गया था। विमान में करीब 42 लोग सवार थे, जिनमें सभी नेवल ऑफिसर और उनकी फैमिली के लोग थे।

PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

8. विचक्रॉफ्ट, 1967

यह मशहूर होटल मालिक बराक के स्वामित्व वाली 23 फीट लंबी लक्जरी केबिन क्रूजर थी। रात 9 बजे कोस्टगार्ड को बराक क्रूजर की तरफ से एक मैसेज आया, जिसमें रस्से की मांग की गई और कहा गया कि वह स्थिति बताने की लिए आग से संदेश देंगे। कोस्टगार्ड 20 मिनट बाद वहां पहुंची लेकिन क्रूजर का कोई पता नहीं था।

9. पाइपर जेट्स, 2005-07

20 जनवरी, 2005 को पहला पाइपर जेट बरमूडा टाएंगल में लापता हुआ था। विमान में 3 लोग थे और यह बहामास में के आइलैंड और फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स के बीच था। इसी तरह का दूसरा हादसा 10 अप्रैल, 2007 को बैरी आइलैंड के पास हुआ, जिस दौरान विमान में सिर्फ पायलट ही था।

PHOTOS: एक रहस्य, आखिर बरमूडा ट्राएंगल में कहां खो जाते हैं विमान?

10. ट्राइस्लेंडर, 2008

बरमूडा ट्राएंगल में विमानों और जहाजों के खोने का सबसे ताजा मामला 2008 का है। 15 दिसंबर 2008 को ब्रिटिश नार्मन आइलैंडर विमान 12 लोगों के साथ सैंटियागो से न्यूयॉर्क के लिए उड़ा। उड़ान भरने के महज 35 मिनट बाद यह रडार से गायब हो गया। यूएस कोस्टगार्ड द्वारा विमान को खोजा गया लेकिन इसका भी कोई पता नहीं चला।

Comments

Popular posts from this blog

Career Opportunities in Fashion Industry